फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Man and woman arrested for taking ganja from train to Varanasi

Chandauli News: ट्रेन से गांजा उतारकर वाराणसी ले जा रहे थे, महिला-पुरुष गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Man and woman arrested for taking ganja from train to Varanasi
मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम रेलवे स्टेशन गेट के समीप डीलक्स शौचालय के पास से सूचना के आधार पर महिला समेत दो लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से 31 किलो गांजा बरामद किया। इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। दोनों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने गांजा की कीमत तीन लाख दस हजार रुपये बताई है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि दो लोग भारी मात्रा में गांजा लेकर वाराणसी जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन गेट के समीप डीलक्स शौचालय के पास दबिश दी गई। इस दौरान एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास मौजूद एक बोरी में से 31 किलो गांजा बरामद हुआ। कोतवाली लाकर पूछताछ के दौरान दोनों की पहचान सत्यदेव श्रीवास्तव निवासी भीटी थाना रामनगर जिला वाराणसी व सरिता देवी निवासी कूढ़कला थाना मुगलसराय के रूप में हुई। दोनों लोग ट्रेन से गांजा उतारकर उसे वाराणसी में बेचते थे। अब तक तीन से चार बार गांजा की तस्करी कर चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल दिया गया है।
विज्ञापन

गांजा तस्करी के लिए मुफीद हुईं ट्रेनें
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी की गश्त के बावजूद ट्रेनें गांजा तस्करी के लिए मुफीद साबित हो रही है। पुलिस ने बताया कि गांजा के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि गांजा उड़िसा से ट्रेन के जरिए पीडीडीयू जंक्शन पहुंचा था। इसके बाद उन्हें उसे ट्रेन से उतारकर वाराणसी तक ले जाना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed