फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   makr snkranti

गंगा मं लगाई आस्था की डूबकी, खिचड़ी का दान कर कमाया पुण्य लाभ

Thu, 16 Jan 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
makr snkranti
गंगा मं लगाई आस्था की डूबकी
विज्ञापन

सचित्र-
पीडीडीयू नगर। सूर्य के उत्तरायण होने और मकर राशि में प्रवेश करने का पर्व मकर संक्रांति जिले भर में धूम-धाम से मनाई गई। लोगों ने स्नान ध्यान के बाद तिल, गुड़, खिचड़ी आदि का दान किया। इसके बाद स्वयं भी चूड़ा, दही, गुड़, तिलकूट का सेवन किया और दोपहर में खिचड़ी ग्रहण किया। इसके बाद लोगों ने पतंगबाजी की। धूप खिली होने की वजह से युवाओं ही नहीं बच्चे, बुजुर्गों और महिलाओं में भी पतंगबाजी का उल्लास दिखा। दिन भर आसमान रंग बिरंगे पतंगों से पटा रहा और भक्काटे का शोर गूंजता रहा।
मौसम परिवर्तन का पर्व मकर संक्रांति की तैयारी लंबे समय से की जा रही थी। लोगों ने बड़े पैमाने पर चूड़ा, लाई, तिलकूट आदि की खरीद फरोख्त कर ली थी। बुधवार की सुबह ही शुभ मुहूर्त में लोगों ने स्नान ध्यान किया और दान पुण्य किया। इसके बाद मंदिरों पर पहुंच कर देवताओं के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। बाद में घरों में पहुंच कर चूड़ा, दही, गुड़, लाई, ढूंढा, तिलवा, तिलकूट, पट्टी का भोग लगाया। दोपहर में परंपरागत तरीके से नए चावल, दाल की खिचड़ी तैयार की और पूरे परिवार के साथ इसका आनंद उठाया। इसके बाद पूरे परिवार के लोग छतों पर पहुंचे और पतंगबाजी का आनंद लिया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मकर संक्रांति पर भीषण कोहरे और ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया और दान पुण्य किया। चहनिया, धानापुर, पड़ाव में लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई और पूजा अर्चना की। स्नान करने वालों की भीड़ भोर से ही गंगा घाटों पर जुट गई। मंदिरों में घंट घड़ियाल की आवाज भोर से ही सुनाई देने लगी। सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहनियां संवाददाता के अनुसार बलुआ स्थित पश्चिमवाहिनी गंगा में हजारों भक्तों ने आस्था की डूबकी लगाई। आधी रात से ही गंगा तट पर स्नानार्थियों का जमावड़ा लगने लगा। भोर में स्नान का सिलसिला शुरू हुुआ तो बुधवार को दोपहर बाद तक स्नान का सिलसिला जारी रहा। स्नान के बाद लोगों ने तिल, गुड़, अनाज, खिचड़ी आदि का दान किया। लोगों ने मंदिरों पर दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी। वहीं घरों में दही चूड़ा, तिलकूट और खिचड़ी खाकर लोगों ने परंपरा निभाई। भक्तों की भीड़ को देखते हुए घाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मियों के साथ गोताखोरों और नौका की व्यवस्था की गई। इसी तरह टांडा, हसनपुर, तिरगांवा, बड़गांवा, नादी आदि घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ रही। धानापुर संवाददाता के अनुसार रामरा घाट, तेलिया घाट, बरवा घाट, नरौली, महमदपुर, बड़ौर, अमादपुर, रायपुर, नौघरा, बुद्धपुर, हिंगुतरगढ़, दीया, प्रसहटा, करी, नेकनामपुर, नगवां, सकरारी, मेढ़वा,कवलपुरा आदि में स्नानार्थियों की भीड़ जुटी रही।
पीडीडीयू नगर। मकर संक्रांति पर स्नान के साथ दान का अत्यधिक महत्व है। ऐसे में जगह जगह खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। वहीं समाजसेवियों ने असहायों, गरीबों में खिचड़ी, अनाज और कंबल का वितरित किए।

नगर में समाजसेवी विष्णुकांत अग्रवाल की ओर से जीटी रोड स्थित होटल के समीप सुबह भंडारा का आयोजन किया। इसमें सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक पूड़ी सब्जी और जलेबी वितरित किया गया। इसके बाद खिचड़ी वितरित की गई। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, नपा चेयरमैन संतोष खरवार, आत्माराम तुलस्यान, अजय जालान, विक्रम चौधरी, सुरेन्द्र सिंह, मुरारी भारूका, अशोक अग्रवाल, विशेश्वर मिश्र, पंकज गर्ग, विष्णु पटेल रहे। इसी तरह नगर के काली महाल में एक लान के समीप सभासद जितेन्द्र गुप्ता की देख रेख में साठ असहायों में कंबल वितरित की गई। इस मौके पर दया देवी, लक्ष्मण जायसवाल, जितेन्द्र मिश्र, प्रकाश गुप्ता रहे। इसी तरह रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मान सरोवर तालाब पर स्थित श्री सूर्य देव मंदिर पर मकर संक्रांति के मौके पर मंदिर संसथापक कृष्णा गुप्ता की देख रेख में खिचड़ी भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने खिचड़ी का स्वाद चखा। दोपहर दो बजे से शुरू भंडारा रात दस बजे तक चलता रहा। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मुडहुआ दक्षिणी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शिविर लगाकर एसडीएम सिपू गिरी की देख रेख में बुधवार को तहसील प्रशासन की ओर से 4 गांवो के 47 असहायों को कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे, तहसीलदार शैलेंद्र सिंह, भाजपा नेता संजय विश्वकर्मा, लेखपाल आशुतोष, करनैल सिंह, जाटव, अल्ताफ, बाबर, मुराहू बनवासी ,पुरुषोत्तम, रामसुख बनवासी रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार बरहनी ब्लाक के इमिलिया गांव में प्रधानसंघ के जिलाध्यक्ष प्रभाष सिंह अनुज ने 101 विधवा, दिव्यांग और असहायों में कंबल वितरित किया। इस मौके पर अवधेश सिंह, सूर्य नारायण सिंह, अजय सिंह गुड्डू, अशोक सिंह, पारस जायसवाल, रामकिशुन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed