फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Make the work of housing, MNREGA and plantations timely

मनरेगा और पौधरोपण का कारृ्य समय सेजोएं-डीएम

Thu, 11 Jun 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Make the work of housing, MNREGA and plantations timely
चंदौली। मुख्य विकास कार्यालय में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आवास, मनरेगा, पौधरोपण के कार्यों को समय से कराने के लिए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तबह बन रहे अधूरे आवासों व मनरेगा के अन्तर्गत कार्यों एवं कोविड-19 के संक्रमण पर नियंत्रण लाने सहितकई बिंदुओं पर अधीनस्थों के साथ मंथन किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अधूरे आवासों को दिनांक 15 जून तक गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करा लिया जाय। इसके बाद इसका विवरण उपलब्ध कराएं। साथ ही मनरेगा के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो की ठोस रणनीति बनाने के अलावा बरसात के मौसम में भी कराये जा रहे कार्यो का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मनरेगा मजदूरों व प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाया जाना है ताकि श्रमिकों के सामने रोजगार के अभाव में परेशानियॉ उठानी न पड़ें। प्रदेश में 25 करोड और जनपद में जुलाई में वन महोत्सव के अवसर पर माह जुलाई में बृहद पौध रोपण किया जायेगा। जनपद में वर्ष 2020-21 में विभागों को आवंटित वृक्षारोपण लक्ष्य 41 लाख 66 हजार 970 पौधे लगाए जाने है। इसके लिए गड्ढों की खुदाई का काम समय से पूरा होना चाहिए। शासन से 15 जून तक जनपद में 1 लाख 1 हजार मानव दिवस लक्ष्य के सापेक्ष 75 प्रतिशत प्रगति है, जिसमें 75 हजार इस समय प्रतिदिन कार्य कर रहे है। बचे लोगों को चिन्हित कर मनरेगा सहित अन्य विभागों द्वारा कराये जा रहे कार्यो में सम्मलित कर रोजगार मुहैया कराने के निर्देश दिए। कोविड-19 के दौरान ग्राम पंचायतों में बनी निगरानी समितियों द्वारा प्रतिदिन गॉव के 50 व्यक्तियों से उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी को जनपद के वेबसाइट लिंक पर प्रतिदिन अपडेट करें। बैठक में सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी पद्मकान्तु शुक्ल, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रम्हचारी दूबे, डीसी मनोज श्रीवास्तव उपस्थित थें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed