{"_id":"660137b9a8b1cd7fc6007965","slug":"major-accident-in-chandauli-many-people-died-and-injured-after-car-entered-shop-2024-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में बड़ा हादसा: गुमटी में घुसी तेज रफ्तार गाड़ी, फिर स्कॉर्पियो को टक्कर मारकर पलटी, दो की मौत; 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में बड़ा हादसा: गुमटी में घुसी तेज रफ्तार गाड़ी, फिर स्कॉर्पियो को टक्कर मारकर पलटी, दो की मौत; 4 घायल
Mon, 25 Mar 2024 02:09 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:09 PM IST
सार
Chandauli Accident News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी सड़क किनारे स्थित गुमटी में घुस गई। इसके बाद स्कॉर्पियो को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में गुमटी के बाहर बैठे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार घायल हैं।
विज्ञापन
chandauli news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के साहूपुरी पड़ाव मार्ग पर चौरहट गांव के समीप सोमवार को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे गुमटी में घुस गई। इसके बाद रोड के किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को टक्कर मारते हुए पलट गई। वाहन की चपेट में आने से मड़ई के बाहर बैठे किशोर और अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में दो को जिला अस्पताल जबकि दो को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह है मामला
साहूपुरी से चार पहिया वाहन में सवार होकर चार युवक पड़ाव की ओर आ रहे थे। तेज रफ्तार गाड़ी चौरहट के समीप पहुंचा ही थी कि बेकाबू होकर बाएं तरफ स्थित गुमटी को तोड़ते हुए सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो में टक्कर मारते हुए पलट गई। इस घटना में गुमटी के बाहर बैठे छह लोग चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना में बृज मोहन (50) और गोलू (12) की मौत हो गई। वहीं गोलू के पिता भरत (40) सहित चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वाहन सवार युवकों को भी हल्की चोटें आईं। मौके पर चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग पहुंचते गाड़ी सवार किसी तरह निकलकर भाग खड़े हुए। सूचना पाकर जलीलपुर पुलिस, मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
chandauli news
- फोटो : अमर उजाला
क्रेन की मदद से वाहन को सीधा किया गया। गाड़ी में शराब की बोतलें, नमकीन के पैकेट आदि मिले हैं। इससे आशंका है कि गाड़ी सवार नशे में धुत रहे होंगे। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर एसडीएम विराग पांडेय, सीओ अनिरुद्ध सिंह, मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर आदि भी पहुंच गए।
सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि बेकाबू वाहन की चपेट में आने से दो की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना करने वाले वाहन को जब्त किया गया है और वाहन सवारों की तलाश की जा रही है।
सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि बेकाबू वाहन की चपेट में आने से दो की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना करने वाले वाहन को जब्त किया गया है और वाहन सवारों की तलाश की जा रही है।