फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mahunji village transformed into a police camp

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ महुंजी गांव

Wed, 10 Jun 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mahunji village transformed into a police camp
कंदवा। थाना क्षेत्र के महुंजी गांव में चकरोड पर मिट्टी डालने को लेकर मंगलवार की रात गोली चलने की घटना के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में बुधवार को दो सेक्शन पीएसी व दो थानों की पुलिस की तैनाती कर दी है। सीओ सकलडीहा ने भी बुधवार को गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं मंगलवार की देर रात स्थानीय ग्राम प्रधान बृजेश यादव की तहरीर पर पुलिस गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव की पश्चिम दिशा में चकरोड की पैमाइश के बाद मिट्टी डालने को लेकर मंगलवार की देर शाम बवाल के दौरान गोली चलने से दो लोग घायल हो गए थे। वहीं गोली चलाने वाले पिता व पुत्र को भी भीड़ ने मारकर अधमरा कर दिया था। हांलाकि गोली से घायल लक्ष्मण व राजू इलाज कराकर घर वापस आ चुके हैं। वहीं आरोपी अशोक सिंह व धनजी सिंह का अभी भी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। एहतियातन गांव में दो सेक्शन पीएसी, धीना व कंदवा थाना और क्यूआरटी पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा जगत राम कन्नौजिया ने भी गांव का जायजा लिया।
विज्ञापन

कंदवा। महुंजी में चकरोड पर मिट्टी डालने को लेकर हुए बवाल के बाद गांव में कई थानों की पुलिस की तैनाती के बावजूद मंगलवार की देर रात आरोपी अशोक सिंह के खेत में लगे दस एचपी के सबमर्सिबल पंप का स्टार्टर, केबिल और तार अज्ञात लोगों ने फूंक दिया। साथ ही बोरवेल को ईंट-पत्थरों से भर कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस की तैनाती के बाद भी इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed