फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mahananda Express derailed, rail traffic disrupted for three hours

Chandauli News: रेलवे पुल और ट्रैक पर पानी पहुंचने परिचालन बाधित

Mon, 07 Sep 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mahananda Express derailed, rail traffic disrupted for three hours
पीडीडीयू नगर। पटना-गया रेलखंड पर पुनपुन और परसा बाजार स्टेशन के बीच रेलवे पुल पर पानी पहुंचने से रेल यातायात प्रभावित हो गया है। पटना-राजेंद्र नगर के बीच डाउन लाइन पर पानी भरने के कारण इंजीनियरिंग विभाग ने रेल संचालन स्थगित कर दिया है। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने सात सितंबर को बनारस-राजगीर एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी। वहीं, 10 मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पुल पर पानी पहुंचने के कारण डाउन लाइन पर ट्रेन संचालन रोक दिया गया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। इसके कारण राजगीर-बनारस एक्सप्रेस को पटना-आरा-बक्सर-पीडीडीयू के रास्ते और बनारस-राजगीर एक्सप्रेस को पीडीडीयू-बक्सर-आरा-पटना के रास्ते चलाया जाएगा। वहीं, सात सितंबर को गया-पटना के बीच चलने वाली 10 मेमू ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही पटना-राजगीर मेमू का संचालन भी रद्द रहेगा। सात सितंबर को चलने वाली पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस और हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस को गया-पटना के बजाय वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। धनबाद-पटना एक्सप्रेस और पटना-धनबाद एक्सप्रेस के भी मार्ग बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed