फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Magistrate will stop copy

मजिस्ट्रेट रोकेंगे नकल

Thu, 19 Feb 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 19 Feb 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Magistrate will stop copy
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 110 केंद्रों पर गुरुवार से शुरू होंगी।
विज्ञापन



इसे लेकर जहां बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया, वहीं परीक्षा में नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों को तीन जोन में बांटा गया है। साथ ही 15 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। परीक्षा में कुल 82671 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग भी पूरे दिन हलाकान रहा।


गौरतलब है कि सत्र 2014-15 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 44499 और इंटरमीडिएट के 38172 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग एक पखवारे से तैयारियों को मूर्त रूप देने में लगा हुआ था। बुधवार को बोर्ड परीक्षा की पूर्व संध्या पर माध्यमिक शिक्षा विभाग में देर शाम तक कर्मचारी डटे रहे और कामकाज को पूरा किया।

वहीं दूसरी ओर जनपद में बनाए गए 110 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां चलीं। कक्षाओं में टेबल-कुर्सी को व्यवस्थित करना, उनपर डेस्क स्लिप लगाना आदि कार्यों में कर्मचारी व्यस्त रहे।

दूसरी ओर छात्र-छात्राएं भी अपने-अपने परीक्षा केंद्रोें पर पहुंचे, वहां उन्होंने कक्षाओं में डेस्क स्लिप से अपने प्रवेश पत्र पर अंकित रोल नंबर का मिलान किया। दूरदराज के इलाकों में परीक्षार्थियों को अपना परीक्षा केंद्र ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरी ओर प्रशासन नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारियों में जुटा रहा। विदित हो कि इस बार जनपद को परीक्षा के मद्देनजर तीन जोन में बांटा गया है, जिनकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम को दी गई है, ताकि वे परीक्षा के दौरान केंद्रों का भ्रमण कर वहां की स्थिति का जायजा ले सकें। इसके अतिरिक्त 15 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है।

 जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मालती राय ने बताया कि बोर्ड परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। 110 परीक्षा केंद्रों पर 82671 परीक्षार्थी बैठेंगे। सभी केंद्र व्यवस्थापकोें को नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed