फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   loss of 36 caror in sweet business

लॉकडाउन में जिले में प्रभावित हुआ 36 करोड़ के मिठाई का कारोबार

Mon, 25 May 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
loss of 36 caror in sweet business
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमणकाल ने लॉकडाउन में मिठाई व्यवसायियों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। लॉकडाउन के लागू होते ही जिले में जहां व्यवसायियों ने लगभग एक करोड़ रुपये की मिठाइयां फेंक दीं। वहीं दो महीने तक दुकानें बंद रहने के कारण जिलेभर के लगभग 12 सौ मिठाई विक्रेताओं का कारोबार ठप था। दुकानदारों के अनुसार इससे रोजाना औसतन पांच हजार का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

ऐसे में दो महीने तक दुकान बंद होने से लगभग 36 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। चार दिन पहले मिठाइयां बेचने की इजाजत जिला प्रशासन की ओर से तो दी गई है लेकिन लॉकडाउन में मिठाई की बिक्री सामान्य दिनों की अपेक्षा आधी रह गई है। इससे भी मिठाई कारोबार से जुड़े लोगों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में छोटे-बड़े कुल 12 सौ मिठाई दुकानदार हैं। लॉकडाउन लागू होने के बाद दुकानदारों को दुकानों में रखी मिठाईयां फेंकनी पड़ी थी। एक आंकड़े के अनुसार उस दौरान लगभग एक करोड़ रुपये की मिठाईयां लोगों ने फेंकी थी। लॉकडाउन के दो माह के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की इजाजत तो दी लेकिन अन्य व्यवसायों समेत मिठाई की दुकानें खोलने पर पाबंदी रही इससे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर में मिठाई व्यवसाई संतोष यादव ने बताया कि जिले में छोटे व बड़े दुकानदार की प्रतिदिन की औसत बिक्री पांच हजार रुपये हो जाती है। इसके हिसाब से दो महिने में मिठाई का करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। सैयदराजा के मिठाई व्यवसायी नामवर प्रसाद ने बताया कि जब सामान्य दिनों में एक दुकान में दस से पंद्रह हजार रुपये की मिठाई रहती थी। लॉकडाउन लागू होते ही दुकानदारों को मिठाइयां फेंकनी पड़ी थीं जिससे उस दौरान जिले में लगभग एक करोड़ रुपये की मिठाइयां नष्ट की गई थी। कहा कि अब दुकानें तो खुल रही हैं लेकिन बिक्री आधी रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed