{"_id":"5eb833148ebc3e906e12838e","slug":"long-line-to-get-examined-in-district-hospital-chandauli-news-vns5242857172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच कराने को अस्पताल लग रही लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच कराने को अस्पताल लग रही लंबी कतार
विज्ञापन
सचित्र 53
जांच कराने को अस्पताल में लग रही लंबी कतार
रोजाना तीन से चार सौ लोगों की हो रही स्क्रीनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। प्रवासी लोगों के घर वापसी का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग जनपद की सीमा में दाखिल हो रहे हैं, जो अपने घर-गांव लौटने से पहले जिला अस्पताल पहुंचे रहे हैं। यहां प्रवासी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही कोरोना के लक्षण व उच्च तापमान पाए जाने पर नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
मुख्यालय स्थित कमलापति संयुक्त जिला चिकित्सालय में कोराना के संदिग्ध मरीजों के जांच करने की व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल में जांच के लिए गैर प्रांत से लौटे प्रवासी लोगों की लंबी कतारें पूरे दिन लगी रही। रविवार को अस्पताल में तैनात चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों के फार्म भरवाए और उनके स्थायी पते के साथ-साथ वे कहां से लौटे हैं उनका विवरण लिया। साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर थर्मल स्क्रीनिंग की। सभी लोगों को अपने-अपने घरों पर खुद को क्वारंटीन रहने की हिदायत दी। साथ ही उनके मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड कराया गया, ताकि लोग कोरोना के संक्रमण से पहले सचेत हो सके। शाम तक करीब 400 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।