{"_id":"60c64b5a8ebc3ea9f302b318","slug":"long-distance-to-be-covered-due-to-breaking-of-culvert-chandauli-news-vns594590260","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया टूटने से भारी वाहनों को लगानी पड़ रही है लंबी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया टूटने से भारी वाहनों को लगानी पड़ रही है लंबी दौड़
विज्ञापन
पुलिया टूटने से तय करनी पड़ रही लंबी दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर जलालपुर गांव के समीप धानापुर रजवाहा पर पुलिया टूटने से चार माह से भारी वाहनों का आवागमन बंद है। इससे वाहन चालकों को दूसरे रूट से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। पुलिया की मरम्मत शुरु की गई लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। दो वर्ष पहले अलीनगर सकलडीहा मार्ग का निर्माण लगभग 19 करोड रुपए लागत से कराया गया। इसमें मानक की अनदेखी करते हुए ठेकेदारों ने आधा अधूरा कार्य कर छोड़ दिया गया। इसी दौरान धड़ल्ले से ओवरलोड वाहनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया। इससे सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई। चार माह पहले जलालपुर गांव के समीप धानापुर रजवाहा पर बनी पुलिया धराशाई हो गई। इसके बाद इस मार्ग पर सरकारी कार्य में लगे वाहनों को छोड़कर सभी भारी वाहनों को रोक दिया गया। इस संबंध में टीएसआई मनोज कुमार ने बताया कि चार महीने पूर्व रात में नो एंट्री खुलने के बाद वाहनों का आवागमन चालू था। पुल टूटने के बाद तत्कालीन सीओ के निर्देश पर सरकारी कार्यों में लगे वाहनों को छोड़कर सभी भारी वाहनों का आवागमन पर रोक लगा दी गई। हालांकि पुल निर्माण चल रहा है। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू कराया जाएगा।