फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lokmanya Tilak Express collides with JCB crossing railway track

Chandauli News: रेलवे ट्रैक पार कर रहे जेसीबी से टकराई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

Mon, 19 Feb 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lokmanya Tilak Express collides with JCB crossing railway track
पड़ाव। बनारस से मुंबई जा रही लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पार कर रहे जेसीबी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जेसीबी का एक हिस्सा टूट गया और इंजन में फंस कर दो सौ मीटर तक घिसटता गया। चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इस घटना में इंजन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवाज और झटका ट्रेन रुकने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर अधिकारी पहुंच गए। क्षतिग्रस्त इंजन की मरम्मत कर ढाई घंटे बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुआ। बनारस से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार को दिन में साढ़े दस बजे बनारस रेलवे स्टेशन से खुली। ट्रेन लगभग 11 बजे व्यासनगर रेलवे स्टेशन के समीप से गुजर रही थी। इसी बीच नीबूपुर गांव के समीप रेलवे का कार्य कर रही जेसीबी रेलवे ट्रैक पार करने लगी। तेज रफ्तार ट्रेन से जेसीबी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जेसीबी के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। यही नहीं जेसीबी लगभग दो सौ मीटर दूर तक घिसटती गई। चालक ने आपात ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। आपातकाल ब्रेक से ट्रेन झटके के साथ खड़ी हो गई। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इस घटना में जेसीबी चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जेसीबी फैलने से दूसरे ट्रैक पर भी आवागमन रुक गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही रेल प्रशासन में खलबली मच गई। आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही परिचालन, वाणिज्य, इंजीनियरिंग और इलेक्टि्रकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल जेसीबी चालक रणधीर कुमार (30) निवासी मुबारकपुर थाना मांझी, जिला सारण बिहार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरपीएफ ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया। सूचना पाकर वाराणसी से अपर मंडल रेल प्रबंधक लालजी चौधरी भी मौके पर पहुंचे। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त जेसीबी को हटवाया गया और ट्रैक खाली कराया गया। क्षतिग्रस्त रेल पटरी और इंजन की मरम्मत कराई गई। घई घंटे बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed