{"_id":"658c77aee60a597ba8031316","slug":"loco-pilots-protested-regarding-demands-chandauli-news-c-189-1-svns1012-7932-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मांगाें को लेकर लोको पायलटों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मांगाें को लेकर लोको पायलटों ने किया विरोध
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोको पायलटों ने बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में मांगों से संबंधित 17 सूत्री ज्ञापन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक और वरीय मंडल विद्युत अभियंता को सौंपा।
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में कार्यरत लोको पायलटों की समस्याओं को लेकर लंबे समय से आंदोलित हैं। इसी वर्ष एक दिसंबर को इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित महाधिवेशन में 17 सूत्री मांगों से संंबंधित प्रस्ताव पास किया गया था। इन मांगों के समाधान के लिए ज्ञापन दिया गया लेकिन समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज होकर लगभग दो सौ की संख्या में लोको पायलट बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंच गए। लोको पायलटों का हुजूम देख कर डीआरएम ऑफिस के पास सुरक्षा के इंतजाम किया गया।
पायलटों ने डीआरएम से मिलने की मंशा जाहिर की लेकिन उनके न रहने के कारण लोको पायलटों को निराशा हुई। बाद में पायलटों का प्रतिनिधि मंडल बारी बारी से वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक, वरीय मंडल विद्युत अभियंता और वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी से मिलकर 17 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डिविजनल सेक्रेटरी डीके मिश्र, अध्यक्ष वसीउल हक सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
01.सिंग्नल पास एट डेंजर में रिमूव हुए पायलटों को बहाल किया जाए
02. रनिंग स्टाफ की ड्यूटी नौ घंटे से अधिक नही होनी चाहिए
03. लांग साइड स्टेशनों पर गाड़ी को स्टेबल करने के बाद अन्य जोन की तरह पहली गाड़ी क्रू मेंबर को मुख्यालय या रनिंग रूम पहुंचाने के लिए गाड़ी उपलब्ध कराई जाए।
04. मंडल के अंकोरहा, नबीनगर रोड, बरवाडीह, गढ़वा रोड, टोरी आदि में स्थित लोको रनिंग रूम और किचन की हालत सुधारें।
05.रनिंग स्टाफ को 16 घंटे मुख्यालय और 72 घंटे से अधिक मुख्यालय से बाहर रहना पड़ता है। ऐसे में ट्रेन लेकर गाए क्रू मेंबर को 36 घंटे में मुख्यालय वापसी की व्यवस्था की जाए।
06. लोको पायलट शंटर को तीस घंटे का साप्ताहिक रेस्ट दिया जाए
07. मंडल के यार्ड और ओल्ड शेड के बाहर लाइन में उगी झाडियों की सफाई कराई जाए।
08.पायलटों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त वृहद संयुक्त क्रू लॉबी निर्माण किया जाए।
09. लॉबी के पास ही साइकिल और बाइक स्टैंड बनाया जाए
10. भभुआ और सासाराम में क्रू मेंबर के लिए रिटारिंग रूप उपलब्ध कराई जाए
11.रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में आने वाले क्रू मेंबर को ट्रेनों में सीट उपलब्ध कराई जाए।
12.न्यू डीडीयू जंक्शन के लिए पायलटों पर यार्ड पार करना पड़ता है। ऐसे में यातायात अस्पताल के पास चालकों के लिए वाहन खड़ी की जाए।
13. लोको पायलटों की होली, दीपावली, दशहरा में छूट्टी बंद रहती है लेकिन उसके बाद नियमित रूप से अवकाश दिया जाए।
14.डीआरएम ऑफिस में इम्प्लाई चार्टर का कड़ाई से पालन किया जाए।
15.रनिंग स्टाफ के रिक्त पदों को भरा जाए ताकि रनिंग स्टाफ की पदोन्नति समय से हो जाए।
16.क्रू सेल में महीने में दिन किसी सक्षम अधिकारी या सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई जाए ताकि वे कर्मचारियों के ग्रिवांश को नोट करें और समस्याओं का समाधान करेें। इससे लोको पायलटो को अनावश्यक रूप से डीआरएम आफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।