फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lockdown: If people do not agree then the police will be strict

लॉकडाउनः नहीं मानें लोग तो पुलिस होगी सख्त

Sat, 11 Apr 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: If people do not agree then the police will be strict
कोरोना संक्रमण के लिए लागू हुए लॉकडाउन के 18 दिन बीत चुके हैं। हर दिन पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सख्त भी होती जा रही है। दिन में तेज धूप के कारण सड़के और गलिया थोड़ी सुनसान हो जा रही है लेकिन सुबह और शाम गलियों में लोगों की भीड़ नजर आती है। जिसपर कई बार पुलिस को डंडा पटक कर लोगों को उनके घरों के भीतर भेजना पड़ रहा है। लॉकडाउन की मियाद बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को चेता दिया है कि यदि लोग नहीं माने तो इसके पालन के लिए सख्ती और अधिक बढ़ानी पड़ेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को फैलने के रोकने के लिए 25 मार्च को पूरे देश में लॉकडाउन घोषित की घोषणा कर दी गई थी। इसके बाद से शुरुआती दौर में प्रशासन को थोड़ी परेशानी हुई। बाद में लोगों ने लॉकडाउन का पालन करना सीख लिया। लेकिन अब धीरे-धीर फिर से लोग इसके पालन में ढील बरतने लगे है। सुबह और शाम गलियों में लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी है। लोग इस बात को मान रहे हैं कि शायद अब लॉक डाउन समाप्त हो जाएगा। जबकि सूत्रों की मानें तो लॉक डाउन की मियाद अभी बढ़ सकती है। वहीं पुलिस ने भी फिर से सख्ती दिखाना शुरु कर दिया है। पुलिस अधिकारियों की माने तो लोग यदि नहीं माने तो सख्त कदम उठाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार लॉक डाउन को लेकर ग्रामीणों में जारूकता बढ़ने लगी है। शनिवार को पुलिस की पहल पर कस्बा के अंबेडकर बस्ती सहित एक दर्जन वार्डो में ग्रामीणों ने खुद को अपने आपको पूर्ण रूप से लॉक डाउन कर दिया है। इस बावत कोतवाल सतेन्द्र यादव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के पांच दर्जन से अधिक गांवों को पूर्ण रूप से ग्रामीणों ने लॉक डाउन कर दिया है। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार विकासखंड बरहनी के काजीपुर ग्राम पंचायत के छोटी डिलिया गांव के ग्रामीणों ने अपने गांव में बाहरी लोगों को नही आने के लिए बांस से बैरीकेटिंग कर दिया। लोगों ने बताया कि गांव वालों ने अपनी सहमति बनाकर गांव में आने वाले रास्ते को बांस बल्ली लगाकर बंद कर दिया है। कहा कि बाहरी व्यक्तियों के आने के लिए रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed