फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   lock in schools

शिक्षामित्रों ने स्कूलों में जड़ा ताला

Tue, 15 Sep 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 15 Sep 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
 lock in schools
शिक्षक पद  पर समायोजन  निरस्त होने के बाद शिक्षामित्रों ने सोमवार को 
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार कर पूरे जनपद में अभियान चलाकर प्राथमिक विद्यालयों में तालाबंदी कर स्कूलों को बंद करा दिया।

दिन भर जनपद के सभी स्कूल बंद रहे। इसके चलते मध्याह्न भोजन भी नहीं बना। इस दौरान शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन करके एनसीटीई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


गौरतलब है कि एक वर्ष पहले जनपद के 1622 शिक्षामित्रों ने दूरस्थ पद्धति से बीटीसी प्रशिक्षण लिया और इसके बाद उनकी सहायक अध्यापक के रूप में नियुक्ति हुई।

लेकिन  में शिक्षामित्रों के समायोजन को गलत बताते हुए इसे रद्द कर दिया गया।  इसी को लेकर सोमवार को शिक्षामित्रों ने कार्य का बहिष्कार किया।


इसके बाद शिक्षामित्र अलग अलग हिस्सों में बंट कर विभिन्न विद्यालयों में पहुंचे और उसे बंद कराया। शिक्षामित्रों ने बच्चों को स्कूल से निकालकर ताला जड़ दिया।

बच्चे भी बगैर एमडीएम चखे ही वापस लौटे। इस दौरान विद्यालयों पर शिक्षामित्रों ने नारेबाजी भी की।


शिकारगंज संवाददाता के अनुसार सोमवार को क्षेत्र के प्राथमिक  विघालयों पर ताले लटकते रहे। क्षेत्र के अमरा दक्षिणी प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षामित्र  से समायोजित सहायक अध्यापकों ने इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए अपने विद्यालयों को बन्द करा दिया ।

इस दौरान उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव , जयंती देवी सूलेखा उर्मिला,  छाया, सीमा, सीता, राजकुमार बलवंत श्रीकांत विजयबहादुर वीरेन्द्र सिंह आदि रहे।

शिक्षामित्र संघ के  जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि क्षेत्र के  अमरा दक्षिणी चतुरीपुर  शिकारगंज बोदलपुर पंडी, कुसही पचफेडिया, मुडहुआ, दक्षिणी लठिया, सदापुर, भूसिया,  पुरानाडीह चकिया द्वितीय सहित तमाम प्राथमिक विद्यालय बन्द रहे।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नीतियों से आहत सहायक अध्यापक आगामी 18 सितंबर को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्रक  सौंपेंगे । चहनियां संवाददाता के अनुसार शिक्षामित्रों ने यहां भी तालाबंदी की। इसी तरह चकिया, शहाबगंज, सैयदराजा, कमालपुर, सकलडीहा इलाके में भी दिन भी ताला बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed