{"_id":"686d6aa6a2b4704b690149a6","slug":"load-distributed-by-installing-a-new-250-kva-transformer-at-subhash-park-chandauli-news-c-189-1-svns1011-133430-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सुभाष पार्क पर 250 केवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर बांटा लोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सुभाष पार्क पर 250 केवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर बांटा लोड
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। फोरलेन की उत्तर पटरी पर सुभाष पार्क के समीप लगा 630 केवी का ट्रांसफॉर्मर पांच दिन पहले जल गया। इसके बाद जले ट्रांसफाॅर्मर की जगह मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर विद्युत निगम ने आपूर्ति बहाल कर दी थी। इस बीच बीते रविवार की रात यह ट्रांसफाॅर्मर भी जल गया। इसके बाद विभाग ने सुभाष पार्क के पास फोरलेन की दक्षिण पटरी पर नया 250 केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगाकर करीब 100 कनेक्शन को पुराने ट्रांसफाॅर्मर से अलग कर दिया है।
नगर में बिजली आपूर्ति के लिए चंदासी उपकेंद्र पर सात फीडर बनाए गए हैं। इनमें फीडर संख्या तीन में सुभाष पार्क के सामने उत्तर पटरी पर 630 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाकर करीब 300 घरों व प्रतिष्ठानों को बिजली आपूर्ति की जा रही थी। गर्मी में भार बढ़ने के कारण अक्सर ट्रांसफाॅर्मर में गड़बड़ी आ जा रही थी या ट्रांसफाॅर्मर जल जा रहे थे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए सुभाष पार्क के एक कोने में विभाग ने 250 केवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर सुभाष नगर के करीब 80 घरों के कनेक्शन इससे जोड़ दिया है। इसके अलावा फोरलेन की दक्षिण पटरी के किनारे नई सट्टी तक करीब 20 अन्य कनेक्शनों भी इस ट्रांसफॉर्मर से जोड़े गए हैं। वहीं 630 केवीए के जले ट्रांसफाॅर्मर की जगह 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाकर करीब 200 घरों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। उपकेंद्र के फीडर संख्या तीन के जेई एसके पटेल का कहना है कि उक्त 250 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर के अलावा फोरलेन की उत्तर पटरी पर बने एक रेस्तरां के सामने भी नया 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाकर करीब 100 कनेक्शन इससे जोड़े जाएंगे। ऐसा हो जाने के बाद 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से मात्र 100 घरों को ही बिजली आपूर्ति की जाएगी। कनेक्शन बांट दिए जाने के बाद लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि नया ट्रांसफाॅर्मर रखने के लिए प्लेटफाॅर्म का निर्माण अंतिम चरण में है।