{"_id":"6ab03cb82516e1300a0124d4","slug":"liquor-worth-120-crore-was-being-transported-from-chandigarh-to-bihar-concealed-beneath-sacks-of-putty-chandauli-news-c-189-1-svns1010-154893-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुट्टी की बोरियों के नीचे छिपाकर चंडीगढ़ से बिहार ले जा रहे थे 1.20 करोड़ की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुट्टी की बोरियों के नीचे छिपाकर चंडीगढ़ से बिहार ले जा रहे थे 1.20 करोड़ की शराब
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाने की पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने अंतरराज्यीय शराब तस्करों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। रविवार को सिंघीताली पुल के पास पुलिस ने ट्रक में पुट्टी की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 775 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।
शराब की कुल मात्रा 6935 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पुलिस ने ट्रक और लोकेशन देने के लिए आगे चल रही कार से पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।
सीओ अरुण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सिंघीताली पुल के पास एनएच-19 पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने ट्रक संख्या यूपी 22 एटी 0085 को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने ट्रक को रोकने के बजाय पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाते हुए ट्रक की घेराबंदी कर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
ट्रक पर पुट्टी की 70 बोरियां मौजूद थीं। इन्हीं बोरियों के नीचे अलग-अलग ब्रांड की शराब की 775 पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। शराब की बोतलों पर ‘फॉर सेल इन यूटी चंडीगढ़ ओनली’ लिखा था। पुलिस के अनुसार कई बोतलों के बारकोड खुरच दिए गए थे। ट्रक से गुलाम मुस्तफा निवासी छपरा (सारण), बिहार, शेख खालिद निवासी केंद्रपाड़ा, ओडिशा और साबिर आलम निवासी गया, बिहार को गिरफ्तार किया गया।