फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   liquor theft in chandauli, sent to jail

चोरों ने उड़ाए 34 पेटी शराब, गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mon, 27 Apr 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
liquor theft in chandauli, sent to jail
सैयदराजा। कारोना वायरस के चलते लॉक डाउन है। लोग घरों में बंद हैं। पुलिस का चारों ओर पहरा है। इसके बाद भी चोर चोरी करने में पीछे नहीं है। शनिवार की रात छोटी डिलिया गांव स्थित देशी शराब की दुकान में सेंध मार कर 34 पेटी शराब पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वाराणसी के नदेसर निवासी राम कुमार गुप्ता की देशी शराब की दुकान है। शराब की दुकानें लॉक डाउन में बंद हैं। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर खुला देेखकर दुकान संचालक राम कुमार को चोरी की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। दुकान संचालक ने बताया कि दुकान की दीवार में सेंध मारकर 34 पेटी में रखे 180 एमएल की 1,632 सीसी गायब थी। उसकी शिकायत थाने पर की थी। इस बीच पुलिस को सोमवार को सूचना मिली की गांव के ही बाहर बरगद पेड़ के निचे दो लोग शराब की बिक्री कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने अकलेश चौहान व शमशेर चौहान को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किए गए शराब में से 82 सीसी व 720 रुपये नकद बरामद कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि बाकी शराब बेचकर खर्च कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed