फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lightning caused by breakdown of high voltage wires

हाईवोल्टेज तारों के टूटने से घंटों नहीं रही बिजली

Fri, 20 Nov 2020 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Lightning caused by breakdown of high voltage wires
पीडीडीयू नगर/कंदवा। हाईवोल्टेज तारों के टूटने से बृहस्पतिवार को नगर में लगभग दो घंटे और कंदवा के पई गांव में उपभोक्ताओं को सात घंटे बिजली नहीं मिली। सुबह बिजली नहीं मिलने से पेय जल की दिक्कत हुई। नगर में 11 हजार व पई में 33 हजार वोल्ट के तार तेज आवाज के साथ टूटकर गिर गए। इससे सबसे ज्यादा परेशानी नौकरी पर जाने वाले लोगों को तैयार होने में हुई। विभागीय कर्मचारियों ने मेहनत कर टूटे तारों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगर के पराहूपुर वार्ड के समीप सुबह के 6.40 बजे 11 हजार का जर्जर तार टूटकर गिर गया। इससे पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि टूटकर गिरे तारों की चपेट में कोई नहीं आया अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। काफी देर तक टूटे तार में करेंट प्रवाहित होता रहा। तार टूटकर आसपास के पानी भरे गड्ढों में गिरा रहा जिससे चिंगारी निकलती रही। सुबह टहलने निकले लोगों ने यह मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने फोन कर विभागीय कर्मियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद आपूर्ति काटकर विभाग के कर्मी टूटे तार की मरम्मत करने पहुंचे। उन्होंने टूटे तारों को जोड़कर सुबह के 8.25 बजे आपूर्ति बहाल की। इस दौरान लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। बिजली आने के बाद नौकरीपेशा लोग जल्दी-जल्दी तैयार होकर अपने काम पर गए। इस संबंध में एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि जर्जर तारों को शीघ्र बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं कंदवा में क्षेत्र के पई गांव के समीप सुबह के पांच बजे 33 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया। इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित असना, धीना, जेवरियाबाद, ककरैत, रेरुआ और विश्व बैंक फीडरों से जुड़े लगभग 120 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंदवा। टूटे तार की मरम्मत कार्य में जुटा एक संविदा पर कार्य करने वाला लाइनमैन खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी विद्युत कर्मियों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और पूरे मामले से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे जमानिया से आ रहे 33 हजार लाइन के पांच खंभों का विद्युत तार पई गांव के समीप टूट कर गिर गया। तार टूटने की सूचना पर करीब दर्जन भर कर्मी मरम्मत में जुटे हुए थे। इसी दौरान एक खंभे पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहा कसवढ़ गांव निवासी लाइनमैन राजकुमार जायसवाल (25) नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोप लगाया कि संविदा पर कार्य करने वाले लाइनमैनों को विभाग और ठेकेदार की ओर से सुरक्षा संबंधित कोई उपकरण मुहैया नहीं कराया गया है जिससे मरम्मत कार्य में परेशानी होने के साथ कर्मियों को दुर्घटना का शिकारभी होना पड़ता है। लाइनमैन अनिल सिंह, अशोक बिंद, निरहू बिंद, मंजीत, मिथुन, अरुण आदि ने सुरक्षा उपकरण दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed