फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Licenses of three fertilizer shops suspended

Chandauli News: खाद की तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Sun, 08 Dec 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Licenses of three fertilizer shops suspended
चंदौली। कृषि विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को अलग-अलग टीमें बनाकर जिले में उर्वरक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया।
विज्ञापन

वहीं, सकलडीहा में टीम को देखकर दुकान बंद कर संचालक के भागने पर उसका भी लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इस मौके पर टीम ने खाद के 16 नमूने लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि 30 दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसान सेवा घर नौबतपुर और सदगुरु खाद भंडार मझवार में गड़बड़ियां पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दोनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा अशोक फर्टिलाइजर चंदौली और अवधूत भगवान राम खाद बीज एवं कीटनाशी भंडार में अभिलेख सही तरीके से न रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

सकलडीहा तहसील में अपर जिला कृषि अधिकारी को देखकर दुकान बंद कर भागने के कारण न्यू जन सेवा खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद को दो दिन के अंदर ही 1660 मीट्रिक डीएपी और 440 मीट्रिक टन एनपीएस मिल जाएगी। इससे किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed