{"_id":"5e25405e5f498d35d44edecaa310ab6a","slug":"library-created-in-night-shelter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तकालय बना रैन बसेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तकालय बना रैन बसेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 12 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार की शाम शहर में तीन जगह पर अलाव जलाये जाने की व्यवस्था की।
वहीं लालबहादुर शास्त्री पार्क में मौजूद पुस्तकालय में रैन बसेरा भी स्थापित किया। गौरतलब है बीते सोमवार को मौसम के करवट बदल लेने से तापमान गिर गया है
जिससे सबसे ज्यादा समस्या सड़क किनारे रहने वालों लोगों समेत दूर दराज से आने आने वाले यात्रियों को होने रही है। डीएम द्वारा निर्देश दिये जाने के बावजूद भी नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी थी।
जिला प्रशासन के कड़े रुख अपनाने के नगर पालिका प्रशासन की तंद्रा टूटी और शुक्रवार की शाम नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रमेश चंद्र ने रोडवेज , सर्कुलेटिंग एरिया और वीआईपी गेट के समीप अलाव जलवाए।
इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री पार्क स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण कर उसे रैन बसेरे में तब्दील कर दिया गया। लोगों ने बताया कि ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा समस्या रात्रिकालीन में सड़क किनारे रहने वाले, आटो व रिक्शा चालक समेत दूर दराज से आने वाले यात्रियों को होती है।