फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Leopard seen in forest of Koilarva Hanuman temple in Chandauli

चंदौली में दिखा तेंदुआ: कोइलरवा हनुमान मंदिर के जंगल में घूमते कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ, वन विभाग ने किया सतर्क

Thu, 05 Aug 2021 12:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 05 Aug 2021 12:41 AM IST
सार

चंद्र प्रभा वन्य जीव अभ्यारण्य के पास सटे कोईलरवा हनुमान मंदिर के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी दिखाती है कि जंगल काफी स्वस्थ हैं। पानी और खाना प्रचुर मात्रा में है।

विज्ञापन
Leopard seen in forest of Koilarva Hanuman temple in Chandauli
कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के चंद्र प्रभा वन्य जीव अभयारण्य से सटे कोईलरवा हनुमान मंदिर के जंगल में काफी दिनों बाद फिर से तेंदुए को विचरण करते देखा गया है। बुधवार को कैमरे में इसकी चहलकदमी कैद हो गई है।

विज्ञापन


वन विभाग ने आने-जाने वाले लोगों को सतर्क करते हुए मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए मना कर दिया है। चंद्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण्य से सटे कोइलरवा जंगल में जब वह दोपहर के समय घूम रहा था तो उसकी तस्वीरें कैमरे में आ गई हैं। उसके पैरों के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन


जंगली जानवर का आधा हिस्सा भी मिला है। जिसके बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुए ने ही इसे मारकर खाया होगा। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में जब लॉकडाउन लगा था तो तेंदुए की मौजूदगी देखे जाने की चर्चा गांव वालों ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के सहायक वन संरक्षक धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चंद्र प्रभा वन्य जीव अभ्यारण्य के पास सटे कोईलरवा हनुमान मंदिर के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी दिखाती है कि जंगल काफी स्वस्थ हैं। पानी और खाना प्रचुर मात्रा में है।

यहां पर तेंदुए आते रहते हैं, लेकिन इतनी जल्द नहीं। हर एक डेढ़ साल में इनकी मौजूदगी होने की चर्चा सुनाई पड़ती है। यह बता पाना मुश्किल होगा कि वह कहां से आया है। फील्ड स्टाफ सतर्क है। कुछ सूचना मिलती है तो उसे सभी के साथ साझा किया जाएगा।

डीएफओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि राजदारी कोइलरवा हनुमान मंदिर जाने वाले मार्ग पर आज शाम को बहुत दिनों बाद तेंदुआ के दिखने का मामला प्रकाश में भी आया है। लोगों से अपील है कि उस रास्ते से जाने में सावधानी बरतें। वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने की भी कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed