फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Leopard entered Kunda Kala village, tore up the calf

Chandauli News: कुंडा कला गांव में घुसा तेंदुआ, बछड़े को नोच खाया

Tue, 19 Mar 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Leopard entered Kunda Kala village, tore up the calf
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुंडा कला गांव में रविवार की रात तेंदुआ घुस आया था। तेंदुए ने मंसूर खान की पाही पर बंधे बछड़ा पर हमला कर उसे नोच खाया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। वन कर्मियों ने तेंदुए के पंजों के निशान के फोटो और नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। कुंडा कला निवासी मंसूर खान ने बताया कि रात में करीब 12 बजे तेंदुए ने पाही पर बाहर बंधे बछड़े पर हमला कर दिया। इसके बाद बछड़े को 100 मीटर दूर गेहूं खेत में खींच ले गया। तेंदुए ने बछड़े को क्षत-विक्षत कर दिया था। सोमवार को सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ आसपास कहीं छुपा हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इसके बाद वन विभाग के रेंजर रामनारायण भी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने तेंदुए के पंजों के निशान के फोटो और मिट्टी के नमून एकत्र किए। रेंजर ने बताया कि बछड़े के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि गांव में तेंदुआ आया था या नहीं। सुरक्षा के लिहाज से गांव में एक गार्ड तैनात किया जाएगा। साथ ही विभागीय कार्रवाई के बाद पशुपालक को मुआवजा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed