फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Leopard attacked two people, scratched the finger of the old man and the hand of the woman

तेंदुआ ने दो लोगों पर किया हमला, वृद्ध की उंगली व महिला का मुंह-हाथ नोचा

Fri, 08 Oct 2021 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked two people, scratched the finger of the old man and the hand of the woman
मगरमच्छ के बाद अब क्षेत्र में तेंदुआ ने दहशत पैदा कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव के जंगल में शुक्रवार की शाम तेंदुआ ने हमला कर वृृद्घ सहित दो लोगों को जख्मी किया। घटना के समय वृद्घ गेहूं पिसाकर घर लौट रहे थे, जबकि महिला बकरी चरा रही थी। घटना में महिला का मुंह व हाथ तथा वृद्घ की उंगली को तेंदुओ नोच ले गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने वृद्घ की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दाउदपुर गांव निवासी 70 वर्षीय सरयू वनवासी शुक्रवार की शाम गेहूं पिसाकर जंगल के रास्ते घर लौट रहे थे। तभी झाड़ियों से निकल तेंदुआ ने उन पर हमला कर दिया। सरयू ने डटकर तेंदुआ का सामना किया और उसे भगा दिया। लेकिन तेंदुआ ने उनका एक हाथ को बुरी तरह जख्मी कर दिया। हाथ की दो उंगलियों को वह खा गया। इसके बाद तेदुंआ जंगल में बकरी चरा रही 50 वर्षीय कलावती पर झपटा, और उनका मुंह और हाथ नोंच ले गया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडा से लैस होकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के प्रयास करने पर तेंदुआ का पता नहीं चला। दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया। घटना से क्षेत्रीय लोगों में दहशत व्याप्त है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में अभ्यारण्य होने के बावजूद इस क्षेत्र में तेंदुए का आना आश्चर्य से कम नहीं है।
विज्ञापन

इनसेट...........
दो महीने पहले राजदरी में विचरण करते दिखा था तेंदुुआ
पीडीडीयू नगर। चकिया के जलप्रपात राजदरी जाने वाले मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास सड़क पर दो महीने पहले तेंदुआ दिखा था। वहां से गुजर रहे एक पर्यटक ने इसका वीडियो बनाकर वन विभाग को भेजा। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद जिलाधिकारी संजीव सिंह ने लोगों से उस जंगल में न जाने की अपील की थी। वन विभाग तेंदुए के रेस्क्यू के लिए कई दिन तक प्रयास किया पर वह पकड़ा नहीं जा सका। वहीं वन अधिकारियों का कहना है कि नौगढ़ के जंगलों में तेंदुओं का कुनबा रह रहा है। लोगों को इससे बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed