फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lekhpals boycotted online work

Chandauli News: लेखपालों ने ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार किया

Fri, 09 Oct 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals boycotted online work
सकलडीहा में प्रदर्शन करते लेखपाल। स्रोत:-जागरूक पाठक
सकलडीहा। आठ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे तहसील के लेखपालों ने बृहस्पतिवार से ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया। इस दौरान लेखपाल राजस्व विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप से भी बाहर हो गए। उन्होंने समाधान दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताने और 17 अक्टूबर से धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सकलडीहा तहसील के करीब 40 लेखपालों ने अतिरिक्त 100 गांवों का बस्ता पहले ही जमा कर दिया है। इससे इन गांवों में राजस्व संबंधी ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनवाने तथा जमीन की पैमाइश समेत अन्य कार्यों के लिए ग्रामीणों और छात्रों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि संघ के आह्वान पर आंदोलन किया जा रहा है। लेखपाल वर्ष 2016 से स्थानांतरण, ग्रेड पे और विभिन्न भत्तों में वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना दिया गया था। अब आठ अक्टूबर से तैनाती वाले गांवों का ऑनलाइन कार्य भी बंद कर दिया गया है। 17 अक्टूबर से प्रदेशभर में हड़ताल की चेतावनी दी गई है। आंदोलन से राजस्व संबंधी कार्यों के लिए तहसील पहुंचने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष अरुण अवस्थी समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed