फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lekhpal who went for investigation was beaten up, case filed against 10 including two named accused

Chandauli News: जांच करने गए लेखपाल को पीटा, दो नामजद सहित 10 पर मुकदमा

Thu, 14 Aug 2025 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal who went for investigation was beaten up, case filed against 10 including two named accused
थाना क्षेत्र के रामपुर दीया गांव में बुधवार को तहसील दिवस पर मिले एक आवेदन की जांच करने पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल रामकेश सिंह पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लेखपाल ने बताया कि वे आवेदन की जांच के लिए ग्राम दिया पहुंचे थे, तभी आवेदक दुलारे सिंह यादव पुत्र जगन्नाथ, शिवशंकर पुत्र स्व. जगरूप यादव समेत करीब 8-10 लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा, सिर व गर्दन पर चोट पहुंचाई और सरकारी कागजात फाड़कर फेंक दिए। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उन पर जानलेवा हमला किया गया। प्रभारी निरीक्षक शरद गुप्ता ने बताया कि दो नामजद और करीब 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed