{"_id":"6467b3ab0a508f9d6c01b3c1","slug":"lekhpal-warned-panchayat-secretary-reprimanded-chandauli-news-c-20-1-213878-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लेखपाल को चेतावनी, पंचायत सचिव को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लेखपाल को चेतावनी, पंचायत सचिव को लगाई फटकार
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बोदलपुर और प्राथमिक विद्यालय मरवटिया में शुक्रवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। काम में लापरवाही मिलने पर पंचायत सचिव और लेखपाल को कड़ी फटकार लगाई। ग्राम प्रधान जगनारायण सिंह को टैंकर लगाकर बस्तियों में पीने के पानी का प्रबंध करने को कहा। प्राथमिक विद्यालय बोदलपुर में जिलाधिकारी ने परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया। दो महिलाओं की गोद भराई व दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार व किशोरियां को पुष्टाहार पैकेट दिया। बेचई ने बताया कि किसान सम्मान निधि का पैसा खाते में नहीं आ रहा है। सहदेव ने दो साल से तहसील में दौड़ लगाने के बाद भी पैमाइश नहीं करने की शिकायत की। डीएम ने लेखपाल विपिन कुमार को फटकार लगाई।
पात्रता सूची में नाम होने के बाद भी मुख्यमंत्री आवास का लाभ नहीं देने पर पंचायत सचिव सौरभ कुमार को कार्रवाई की चेतावनी दी। डुमरिया गांव के गनेश वनवासी ने बताया कि वन विभाग आवास नहीं बनने दे रहा है तो डीएम ने कहा कि वन भूमि की आवास बनने नहीं देंगे। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को गांव सभा की भूमि पर झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे लोगों के लिए वनवासी कॉलोनी बनाने को कहा।
जन चौपाल में प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्रा, डीपीआरओ ब्रह्मचारी डूबे, सीएमओ युगल किशोर राय, उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह, एसडीएम आलोक कुमार, सीओ रघुराज समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।