चंदौली: 150 रुपये रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, तहसील में हड़कंप, एसडीएम ने किया निलंबित
चंदौली जिले की नौगढ़ तहसील में तैनात लेखपाल द्वारा खसरा दिए जाने के लिए नियत राशि से ज्यादा रुपये ले रहा था। रुपये लेते समय किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
विस्तार
चंदौली जिले की नौगढ़ तहसील में तैनात लेखपाल द्वारा खसरा दिए जाने के नाम पर नियत राशि से ज्यादा रुपये वसूली किए जाने का मामला कैमरे में कैद हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम डॉ अतुल गुप्ता ने लेखपाल को निलंबित कर दिया और मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी दी।
जानकारी के अनुसार, चकरघट्टा गांव के हल्का लेखपाल का खसरा दिए जाने के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने पर तहसील कर्मियों के साथ लेखपालों में हड़कंप मच गया है। मामला नौगढ़ इलाके के बरवाडीह गांव का है।
किसानों को बैंक से केसीसी फसली ऋण का लोन लेने के लिए खसरा लगाना होता है, जमीन के कागजात की हैसियत के अनुसार बैंक लोन देता है। आपको बता दें कि चकरघटृटा थाना क्षेत्र में तैनात हल्का लेखपाल राजीव सिंह को बजरडीहा, चकरघट्टा और बरवाडी गांव का प्रभार दिया गया।
शुक्रवार को तहसील परिसर में ही लेखपाल के द्वारा रिश्वत लेकर इसे लीगल वैधानिक शुल्क बताया जा रहा है। जबकि निर्धारित शुल्क केवल रुपये है। राजकुमार पाल नामक युवक के द्वारा विरोध करने और अपने को गांव का प्रधान बताने पर भी वह इसे शासन द्वारा निर्धारित शुल्क बताता है।
लेखपाल की कार्यर्शली से परेशान होकर बरवाडीह गांव के प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पाल ने कार के बोनट पर खसरा प्रपत्र पर दस्तखत कर रहे लेखपाल को 150 रुपये देते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही नौगढ़ तहसील के लेखपालों के साथ अन्य तहसील कर्मियों में खलबली मच गई।
आरोपी लेखपाल का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया है। जबकि प्रथम दृष्टया रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने देर शाम लेखपाल को निलंबित कर दिया है।