फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Learning by doing will make students skilled

Chandauli News: लर्निंग बाय डूइंग से छात्र-छात्राओं को बनाया जाएगा हुनरमंद

Fri, 16 Jan 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Learning by doing will make students skilled
पीडीडीयू नगर। प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल कर रही है। इसी क्रम में विद्यालयों में लर्निंग बाय डूइंग (करके सीखना) मॉडल पर आधारित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

योजना के तहत जिले के 68 परिषदीय विद्यालयों से एक-एक शिक्षक को लखनऊ में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में लौटकर विद्यार्थियों को विभिन्न व्यावहारिक कौशलों का प्रशिक्षण देंगे, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। यह महत्वाकांक्षी योजना चालू शैक्षिक सत्र में जिले के विभिन्न ब्लॉकों के चयनित विद्यालयों में लागू की जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि लर्निंग बाय डूइंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अंतर्गत छात्राओं को सिलाई, कढ़ाई, अचार निर्माण जैसे उपयोगी कौशल सिखाए जाएंगे, जबकि छात्रों को फिटिंग, बागवानी सहित अन्य तकनीकी व व्यावहारिक कार्यों में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासन स्तर से प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस योजना से बच्चों में कौशल विकास के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और वे पढ़ाई के साथ-साथ हुनरमंद बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed