फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Leakage pipe sank due to water filling, Nagwa-Chochakpur Pipa bridge traffic stopped for 18 hours

Chandauli News: पानी भरने से लीकेज पीपा धंसा, 18 घंटे से नगवा-चोचकपुर पीपा पुल आवागमन ठप

Sun, 10 May 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Leakage pipe sank due to water filling, Nagwa-Chochakpur Pipa bridge traffic stopped for 18 hours
धानापुर में धंसा नगवा-चोचकपुर पीपा पुल और पानी भरने के बाद डूबा पीपा। संवाद
क्षेत्र के नगवा-चोचकपुर पीपा पुल पर शुक्रवार देर रात लीकेज पीपा में पानी भर गया। इससे पीपा धंस गया। इससे पुल धंसने से आवागमन बाधित हो गया। पीपा पुल बंद होने से लोगाें को गंगा पार करने के लिए 40 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। वहीं लोग नावों के सहारे आवागमन करते रहे। शनिवार की शाम पांच बजे तक पुल पर आवागमन बहाल नहीं हुआ था।
विज्ञापन

गांव के मनोज कुमार ने कहा कि पीपा पुल लंबे समय से जर्जर हालत में है। ज्यादातर स्लीपर टूटे हुए हैं। उसे प्लास्टिक और मिट्टी डालकर ढक दिया गया है। कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। लोहे की पटरी भी क्षतिग्रस्त है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल से रोजाना 5 हजार वाहन गुजरते हैं। लोग पुल से पैदल ही गंगा पार करते हैं। रामाश्रय यादव ने कहा कि बारिश से पहले पुल की मजबूती की जांच होनी चाहिए थी, लेकिन विभाग ने लापरवाही के कारण पुल धंसा है। पुल खराब होने से किसानों और व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। कर्मचारियों के अनुसार, पहले पीपे को बाहर निकाला जाएगा, फिर इंजन की मदद से उसमें भरा पानी निकाला जाएगा। इसके बाद उसकी स्थिति की जांच कर जरूरत पड़ने पर पीपा बदला जाएगा।
विज्ञापन


-आरके चौहान, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने कहा कि 15 जून को पुल हटाया जाता है जिसे 15 अक्टूबर से काम शुरू होकर नवंबर से पुल चालू हो जाता है बीच बीच में कोई कमियां मिलती है तो उस हिसाब से मरम्मत कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed