{"_id":"f44303104cb2b15429c288b2374c5e30","slug":"lbs-college-students-dharna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलबीएस कालेज के छात्रों ने दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलबीएस कालेज के छात्रों ने दिया धरना
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के छात्रों ने सोमवार की दोपहर
विज्ञापन
छात्रसंघ का उद्घाटन न कराने की मांग को लेकर महाविद्यालय परिसर में धरना
दिया।
छात्रों की मांग थी कि छात्रसंघ का उद्घाटन करने की जगह छात्रों के हित में कार्य किए जाए। अंत में संबंधित ज्ञापन कालेज प्रशासन को सौंपा गया।
धरना स्थल पर बैठे छात्रनेता भानुप्रताप यादव ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में सामान्य सुविधाओं का टोटा है। छात्रों के लिए वाटर कूलर, पंखे, लाइट की कमी के साथ ही महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई भी नहीं कराई जाती है।
जिसकी वजह से महाविद्यालय में पढ़ने आने वाले छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छात्रों के लिए सुविधाओं को विकसित करने में पैसा लगाया जाना चाहिए न कि छात्र संघ के उद्घाटन में। कहा कि छात्रसंघ के महामंत्री धीरज यादव, उपाध्यक्ष क्षितिज सिंह, पुस्तकालय मंत्री प्रतीक त्रिपाठी, शिक्षा संकाय प्रभारी मनीष यादव सहित (अध्यक्ष को छोड़कर) सभी पदाधिकारी चाहते हैं कि छात्रसंघ का उद्घाटन कराने की बजाए पैसा छात्रों के हित में लगाया जाए।
धरना देने वालों में धीरज यादव, क्षितिज सिंह, प्रतीक त्रिपाठी, मनीष यादव, अनिल यादव, निखिल राज, अरुण यादव, योगेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष यादवेश यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।