फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   laxmi ganesh

लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा की हुई पूजा

Tue, 17 Nov 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
laxmi ganesh
इलिया में स्थापित लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। दीपावली पर रविवार को लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन किया गया। इसके अलावा गरीबों व असहायों के बीच मिठाई व दीपक बांटकर उनके साथ दीपावली मनाई गई।
विज्ञापन

कंदवा : क्षेत्र के अरंगी गांव में युवा शक्ति के सदस्यों ने गांव के प्रवेश द्वार से शायर माता मंदिर से और नदी तक सड़क के किनारे दोनों तरफ करीब सोलह सौ दीप जलाकर गांव को स्वच्छ और सुंदर रखने का संदेश दिया। सदस्यों ने ग्राम प्रधान वंशनारायण सिंह यादव से सड़क के किनारे हर खंभे पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की। इस मौके पर आनंद सिंह, राहुल सिंह, रितेश दुबे, प्रकाश सिंह, मोनू पांडेय, शिवम सिंह, सूरज चौरसिया आदि मौजूद रहे। इलिया : कस्बा में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान तीन दिवसीय मेला भी आयोजित हुआ। कस्बा सहित आसपास के गांवों के लोगों ने दर्शन-पूजन किया। सोमवार को मूर्तियों को विसर्जन कर दिया गया। सकलडीहा: सोमवार को सकलडीहा सीओ और कोतवाल वंदना सिंह ने धरहरा गांव की दलित बस्ती में लोगों को दीपावली व भैयादूज की बधाई देते हुए मिठाई का वितरण किया। इस दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित सिंह, चौकी प्रभारी धमेंद्र कुमार, नान्हक पांडेय मौजूद रहे। कमालपुर : क्षेत्र के इनायतपुर गांव में नवयुवक मंगल दल के सदस्यों ने मां लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन किया। सोमवार को मुर्तियों का विसर्जन किया। इस मौके पर भोले राजभर, विपुल राजभर, राहुल राजभर, पदुम राजभर, प्यारेलाल, सुजीत, राजेश, छाबू आदि मौजूद रहे। वहीं छात्रों ने डेढगावा मलिन बस्ती और धरहरा गरीबों में वनवासी बस्ती में मिठाई और दीप का वितरण किया। इस मौके पर छात्र नेता राहुल राजभर, कुलदीप चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed