फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lawyers protest against the murder of advocate in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 Oct 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protest against the murder of advocate in Shahjahanpur
तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शाहजहांपुर में हुई अधिवक्ता की हत्या पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नियामताबाद। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के निर्देश पर मुगलसराय बार एसोसिएशन के सदस्यों ने शाहजहांपुर में अधिवक्ता की हुई हत्या पर बुधवार को पीडीडीयू नगर तहसील परिसर में विरोध जताया। वहीं एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की और एसडीएम राम्या आर को सौंपा।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि आए दिन प्रदेश में अधिवक्ताओं की हत्या हो रही है। लेकिन इसके प्रति सरकार गंभीर नहीं है। इसलिए अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार व उनकी हत्या जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसे रोकने के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। यही कारण है कि शाहजहांपुर में न्यायालय परिसर में ही अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या हो गई। अधिवक्ताओं ने मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की। कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू किया जाना चाहिए। वहीं पीडीडीयू नगर तहसील परिसर में भी सुरक्षा की अच्छी व्यवस्था हो। पत्रक सौंपने वालों में अध्यक्ष संजीव कुमार, महामंत्री अरविंद कुमार यादव, समरनाथ सिंह यादव, देवीदयाल गुप्ता, स्वामीनाथ पाठक, फिरोज अहमद, जयप्रकाश यादव, रामअवध सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भोला पाल, सूर्यकांत तिवारी, संजय, बलवंत, संतोष, राजेश गुप्ता, रंजीत सिंह, बृजेश यादव रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट- अखिलेश सिंह
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed