{"_id":"61e718c55cb2e901625344c5","slug":"lawn-booking-is-decreasing-due-to-the-effect-of-corona-chandauli-news-vns6341433103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के प्रभावित हुआ लॉन कारोबार,कम हो रही बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के प्रभावित हुआ लॉन कारोबार,कम हो रही बुकिंग
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते विवाह आदि आयोजनों में लोगों की संख्या कम हो गई है। इसका असर सीधे तौर पर लॉन कारोबार पर पड़ने लगा है। विवाह आयोजनों में मेहमानों की संख्या सीमित होने के कारण लोग बड़े लॉन के बुक करने के परहेज कर रहे है। इसका असर लॉन संचालकों से लेकर उससे जुड़े अन्य व्यवसायों पर भी पड़ा है।
20 जनवरी से सहालग की शुरूआत होगी। इसके साथ ही शादी विवाह की तैयारियां भी शुरू हो गई है। लेकिन कोरोना ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते शासन ने शादी विवाह के आयोजनों में लोगों की संख्या को सीमित कर दिया है। बड़े स्तर पर होने वाले आयोजनों के स्थान पर अब छोटे आयोजन की तैयारी में लोग जुट गये हैं। मेहमानों की सूची भी कम कर दी गई है। ऐसे में जिन लोगों ने शादी-विवाह के आयोजन के लिए बड़े-बड़े लॉन के स्थान पर छोटे लॉन और बैंक्वेट हाल को बुक करना शुरू कर दिया है। इसका असर जिले में स्थित लॉन संचालकों पर भी पड़ा है। जिले में पचास से अधिक लॉन का संचालन होता है। 23 फरवरी को लगन की अंतिम तिथि हैं ऐसे में कई लोगों ने संक्रमण के डर बड़े लॉन में हुई बुकिंग को रद्द भी कर रहे हैं।
नगर के रविनगर निवासी आरके पांडेय ने बताया कि फरवरी में उनकी बेटी की शादी होनी थी। कोरोना के कारण शासन ने लोगों की संख्या को सीमित कर दिया है, ऐसे में उन्होंने विवाह की तारीख टालने का मन बनाया है।
विज्ञापन
नगर के काली महाल निवासी एसके राय ने बताया कि उनके बेटे की शादी दस फरवरी हो है। शासन ने कोरोना में लोगों की संख्या को कम रखने का निर्देश दिया है, जिसपर उन्होंने लॉन के स्थान पर छोटा हाल बुक किया है।
पिछले दो सालों में कोरोना के चलते कारोबार पर काफी बुरा असर पड़ा है। इस बार लगन के सीजन में अच्छी बुकिंग की उम्मीद थी लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक काफी कम बुकिंग हुई है। आरिज, लॉन संचालक, पीडीडीयू नगर
कोरोना काल में लोगों की संख्या को लेकर शासन की ओर से जारी निर्देश के बाद लोग छोटे हाल या फिर छोटे लॉन बुक कर रहे है। बड़े लॉन संचालकों के पास लॉन की काफी कम बुकिंग हुुई है। सुजीत शर्मा, लॉन संचालक, सैयदराजा