फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Latifshah tied young man while taking bath, dies

नहाते समय लतीफशाह बंधे में डूबा युवक, मौत

Mon, 31 Aug 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Latifshah tied young man while taking bath, dies
चकिया। स्थानीय कोतवाली के लतीफशाह बीयर की टंकी में नहा रहे सकलडीहा निवासी अमन जायसवाल (25) की सोमवार को डूबने से मौत हो गई। अमन को डूबते देख उसके साथ आये उसके अन्य साथी वहां से भाग खड़े हुए। सैलानियों ने बीयर पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचित किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल रहमतुल्ला खान एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने युवक के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार को सकलडीहा बाजार निवासी देवेंद्र जायसवाल का पुत्र अमन जायसवाल (25) अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो से क्षेत्र के लतीफशाह बीयर पर पिकनिक मनाने के लिए आया हुआ था। पिकनिक मनाने के दौरान वह बीयर की टंकी में नहाने लगा। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और उसका पैर पत्थर की दरारों में फंस गया। इससे वह डूब गया। सूचना मिलने पर कोतवाल रहमतुल्लाह खान मौके पर पहुुंचे और खोजबीन कराई। इस पर अमन का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed