फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Land search started again for district jail

Chandauli News: जिला जेल के लिए फिर से शुरू हुई जमीन की खोज

Fri, 24 Mar 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Land search started again for district jail
पीडीडीयू नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से चंदौली में जेल निर्माण को हरी झंडी मिलने के बाद जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि सभी तहसीलदारों को इस संदर्भ में निर्देश दिया जा चुका है। जेल के लिए ज्यादा जमीन की जरूरत है। जल्द से जल्द जमीन खोज ली जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 11 जिलों में जिला जेल निर्माण को हरी झंडी दे दी है। चंदौली में एक हजार की क्षमता वाली जेल का निर्माण होगा। डीएम निखिल टीकाकराम फुंडे ने बताया कि काफी पहले से पीडीडीयू नगर में जेल के लिए जमीन चिह्नित की गई थी, पर वह भूमि तालाब की निकली। जिसको लेकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिले के सभी तहसीलदारों को निर्देश दे दिया गया है कि वे जल्द से जल्द ऐसी जमीन बताएं जहां जिला जेल का निर्माण किया जा सके। जिला जेल के निर्माण के लिए ज्यादा जमीन की जरूरत है। पूरी उम्मीद है कि जल्द से जल्द जमीन खोज ली जाएगी।
विज्ञापन

वाराणसी जेल में जाते हैं कैदी
पीडीडीयू नगर। वाराणसी से 1997 में अलग होकर चंदौली अलग जिला बना। वाराणसी से अलग होने के बाद जिले में विभिन्न समस्याएं मौजूद रहीं। जिले को प्रदेश में आकांक्षात्मक की श्रेणी में रखा गया है। वाराणसी से अलग होने के करीब 26 वर्ष बाद भी जिले में जेल नहीं है। इससे कैदियों को वाराणसी जेल में रखा जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed