{"_id":"694249bb2635658a660c4745","slug":"land-dealer-from-chandauli-shot-dead-in-bihar-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: चंदौली के जमीन कारोबारी की बिहार में हत्या, बदमाशों ने गोली मारकर वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: चंदौली के जमीन कारोबारी की बिहार में हत्या, बदमाशों ने गोली मारकर वारदात को दिया अंजाम
Wed, 17 Dec 2025 11:42 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:42 AM IST
सार
Crime News: चंदौली के जमीन कारोबारी की बिहार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे जमीन के लेनदेन का विवाद मुख्य कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के नेकनामपुर गांव निवासी जमीन कारोबारी ओर रिटायर्ड सैन्यकर्मी राजेश यादव उर्फ फौजी (59) की बिहार के रोहतास में मंगलवार को गोली मारकर हत्या दी गई।
विज्ञापन
बिहार पुलिस के साथ सदर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के पीछे जमीन के लेनदेन का विवाद मुख्य कारण माना जा रहा है। परिजनों के अनुसार, राजेश यादव करीब तीन साल से बिहार के चेनारी में जमीन का व्यवसाय कर रहे थे।
विज्ञापन
वह 14 दिसंबर को अपने चचेरे भाई नारद यादव के साथ स्कॉर्पियो से बिहार गए थे और चेनारी में अपने पार्टनर नारायण यादव के घर पर ठहरे हुए थे। मंगलवार की सुबह बदमाशों ने उन्हें दो गोलियां मार दीं। घटना के समय नारद यादव टहलने के लिए बाहर गए थे। जब वह लौटे तो कमरे में खून फैला देखा। राजेश यादव कमरे में घायल अवस्था में पड़े थे। आनन-फानन उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सदर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन