फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   land acquisition Incomplete

जमीन अधिग्रहण तक अधूरा 

Wed, 13 Apr 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Wed, 13 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
land acquisition Incomplete
प्रस्तावित भूमि पर लगा उद्यान विभाग का बोर्ड।
जनपद में मेडिकल कालेज के लिए बजट में प्रावधान किए जाने के बाद कालेज का बनना तो तय हो गया है। बावजूद इसके अभी तक कालेज के लिए एक ईंट भी नहीं रखी गई है। न ही पूरे जमीन का अधिग्रहण ही हो पाया  है। जबकि सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू के अनुसार इसके लिए पांच सौ करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। 
विज्ञापन

जिले में मेडिकल कालेज को खोलने की घोषणा की गई थी। इसके बाद सरकार की तरफ से माधोपुर स्थित उद्यान विभाग की भूमि पर कालेज बनाने के लिए मंजूरी मिली। इस बीच इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई और कालेज का स्थान परिवर्तन की आशंका भी होने लगी। इस क्रम में गत दिसंबर माह में कालेज के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने की घोषणा भी की गई। हैलीपैड बनवाने के लिए दो लाख ईंट गिरवाई गई, लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद से कालेज का सपना अभी सपना ही बना हुआ है। उद्यान विभाग के 32 एकड़ भूमि में मेडिकल कालेज का निर्माण होना है। राजकीय निर्माण निगम चंदौली को इसकी जिम्मेदारी भी दी गई है। मेडिकल कालेज के लिए पांच सौ करोड़ मुक्त किया जा चुका है। वर्तमान में भूमि की रखवाली कर रहे माधोपुर गांव के लुटावन ने बताया कि मेडिकल कालेज कब बनेगा इसका पता नहीं है। लोगों का इंतजार बढ़ता जा ही जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed