{"_id":"65f2d7db4526c4faf208845a","slug":"laborer-burnt-by-high-tension-wire-during-building-construction-in-chandauli-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: भवन निर्माण के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसा मजदूर, ट्रामा सेंटर में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: भवन निर्माण के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसा मजदूर, ट्रामा सेंटर में भर्ती
Thu, 14 Mar 2024 04:26 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 14 Mar 2024 04:26 PM IST
सार
जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में निर्माण कार्य के दौरान हाईटेशन तार की चपेट में आकर एक मजदूर झुलस गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
chandauli news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकरपुर गांव के पास सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में एक मकान में सेंटरिंग का काम करते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर हुआ गंभीर रूप से घायल हो गया है। लोगों द्वारा आनन फानन में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
चंदौली जिले के हरिशंकरपुर गांव के सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में हाई टेंशन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा उसे समय हुआ जब किसी के निजी मकान का ठेकेदार के माध्यम से मकान की सेंटरिंग कराई जा रही थी। इसी दौरान मकान के ऊपर से जा रहे हाईटेंशन तार की चपेट में वह मजदूर आ गया।
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से यह मजदूर बुरी तरह झुलस गया। जिसका जिसको देखकर आसपास के लोग भयभीत हो गए। कुछ ही क्षणों के बाद हाईटेंशन तार के झटके से मजदूर नीचे गिर पड़ा तो तत्काल लोगों द्वारा उसे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोई शिकायत नहीं मिली लेकिन लोगों के माध्यम से सूचना मिलने पर पता कराया गया है।मजदूर को ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।