फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lab technician died in fire in chandauli

UP News: रात में खाना खाकर सोया, सुबह कमरे में अधजला मिला लैब टेक्नीशियन का शव; आग लगने की वजह पता नहीं

Sat, 21 Feb 2026 11:14 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 21 Feb 2026 11:14 AM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में आग में झुलसने से लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई। वह वाराणसी का रहने वाला था। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिये मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। 

विज्ञापन
Lab technician died in fire in chandauli
लैब टेक्नीशियन उत्तम विश्वकर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 राजीव नगर में बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर कमरे में सो रहे निजी अस्पताल के लैब टेक्नीशियन उत्तम विश्वकर्मा की आग में झुलसने से मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


वाराणसी के रामनगर थानाक्षेत्र के भीटी के रहने वाले उत्तम विश्वकर्मा चंदौली नगर के एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन थे। वह राजीव नगर वार्ड में किराये के कमरे में रहते थे। स्थानीय चिंटू कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को खाना खाने के बाद उत्तम किराये के कमरे में सोने के लिए चले गए। शुक्रवार को काफी देर बाद तक कमरा नहीं खुलने पर लोगों ने खिड़की के अंदर झांककर देखा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी में बड़ी कार्रवाई: होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन युवतियां और संचालक समेत सात गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे के अंदर उत्तम का अधजला शव पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। सूचना मिलने पर उत्तम के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई थी। सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed