फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   KV children know the merits of North East states

केवी के बच्चों ने जानी उत्तर पूर्व के राज्यों की खूबियां

Wed, 03 Nov 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
KV children know the merits of North East states
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने ऽएक भारत श्रेष्ठ भारत ऽ कार्यक्रम के तहत विडियो कांफ्रेंसिंग की ओर से उत्तर-पूर्व के राज्यों अरुणांचल प्रदेश और मणिपुर के इतिहास, संस्कृति, भाषा, खान-पान, जलवायु, सहित विविध खूबियों को आपस में साझेदारी की और विविधता में एकता वाली भारतीय परंपरा को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय की छात्रा श्रद्धा मिश्रा ने किया। इसका सहयोग केंद्रीय विद्यालय दिरांग (अरुणाचल प्रदेश) के विद्यार्थी दावा द्रोमिया और केंद्रीय विद्यालय लेमाखोंग नंबर तीन , इंफाल (मणिपुर) की छात्रा चंदा मैनाली ने दिया। इस विडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय की छात्रा ने उत्तर प्रदेश की भाषा, संस्कृति की विशेषताओं से उत्तर- पूर्व के विद्यार्थियों को रूबरू कराया तो आशीष ने इतिहास पर प्रकाश डाला। वहीं अन्वेषा ने यहां की विरासत, रीति रिवाज की बारीकी को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन से दर्शाया तो श्रुति ने उत्तर प्रदेश के महान व्यक्तित्व के उपलब्धियों की याद ताजा की। 11 वीं की छात्रा खुशी ने यहां के भौगोलिक विशेषता, खान-पान को बड़े ही मजेदार ढंग से प्रस्तुत किया। अर्पित ने भोजपुरी भाषा में लोक गान सुनाकर सभी को आनंदित किया। केंद्रीय विद्यालय दिरांग के प्राचार्य रामामूर्ति, केंद्रीय विद्यालय लेमाखोंग के प्राचार्य विप्लव सरकार ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस मौके पर शिक्षक चंद्रशेखर मौर्य, नितिन शुक्ला, इंदु कुशवाहा, अरविंद कुमार, अमित कुमार, किरण कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed