फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   krmnasa bridge

कर्मनाशा पुल: 19 दिन बाद भी दक्षिणी लेन का काम अधूरा

Fri, 17 Jan 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
krmnasa bridge
सैयदराजा में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर कतार में खड़ी ट्रकें। - फोटो : CHANDAULI
सैयदराजा। नौबतपुर के समीप कर्मनाशा नदी पर चार लेन का पक्के पुल के क्षतिग्रस्त होने के 20 दिन बीत जाने के बाद भी अस्थायी पुल का काम अधूरा है। दक्षिणी लेन का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते यूपी बिहार से आने जाने वाले वाहनों का आवागमन सुचारू ढंग से संचालित नहीं हो सका है। यह जरूर है कि नदी में बने अस्थायी पुल की उत्तरी लेन से वाहनों का आवागमन शुरू है मगर एक ही लेन चालू होने के कारण काफी जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार को भी यूपी और बिहार बार्डर पर वाहनों का काफिला सड़क किनारे खड़ा रहा जिससे काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 28 दिसंबर की सुबह पुल टूटने की सूचना के बाद एनएचएआई और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था और आनन-फानन में वाहनों के आवागमन पर रोक लगाते हुए दोनों ओर नदी में अस्थायी पुल बनाने का काम शुरू हो गया था। मगर अभी किसी लेन का कार्य पूरा नहीं हुआ। उत्तरी लेन पर आवागमन भले शुरू हो गया हो लेकिन पिचिंग का काम अब भी बाकी है और वाहनों को उसी तरह छोड़ा जा रहा है। वहीं दक्षिणी लेन पर अभी काम चल रहा है। यह लेन पूरा नहीं होने से नौबतपुर से चंदौली तक जाम लग रहा है।
विज्ञापन

वहीं बिहार में भी मोहनिया तक वाहन चालक जाम लगने के कारण घंटों इंतजार कर रहे हैं। अस्थायी दक्षिण लेन पर अभी गिट्टी डालकर रोलर से समतल किया जा रहा है। एनएचएआई की देखरेख में अस्थायी पुल का निर्माण कर रही सोमा कंपनी के संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक दक्षिण लेन बिना पिचिंग किए चालू कर दी जाएगी। उसके बाद उत्तरी लेन बंद कर उसपर पिचिंग का कार्य किया जाएगा। उम्मीद है कि रविवार तक उत्तरी लेन के पिचिंग का कार्य पूरा करने के बाद उसे फिर चालू कर दिया जाएगा। उसके बाद अस्थायी पुल के दक्षिण लेन पर पिचिंग का कार्य होगा। संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार तक दोनों लेन एक साथ चालू होने की उम्मीद है। इसके बाद जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed