फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kovid protocol is being openly violated in elections

चुनाव में खुलेआम हो रहा है कोविड प्रोटोकाल का उलंघन

Sat, 17 Apr 2021 06:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Kovid protocol is being openly violated in elections
कंदवा। बरहनी विकास खंड में एक तरफ जहां दिन प्रतिदिन कोरोना के केस में वृद्धि देखी जा रही है वहीं दूसरी तरफ विभिन्न पदों के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा कोविड 19 के दिशा निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसा कर वे जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। वे स्वहित में इसका सोशल मीडिया पर वीडियो व फोटो भी अपलोड कर रहे हैं। चिकित्सकों व ग्रामीणों का मानना है कि प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की लापरवाही से आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार एक अप्रैल से 16 अप्रैल तक 76 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इसमें कुछ स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। ज्यादातर लोगों में लोकल ट्रैवलिंग से ही संक्रमित होना बताया जा रहा है। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। ऐसे में चिकित्सकों का मानना है कि यदि लोगों द्वारा सावधानी नहीं बरती गई तो आगे आने वाले दिनों में संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के चिकित्सक डॉ. पंकज सिंह का कहना है कि सामाजिक दूरी का पालन करें, भीड़-भाड़ में जाने से बचें, बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले और मास्क का जरूर प्रयोग करें। सर्दी जुखाम बुखार होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तुरंत जांच कराएं। क्षेत्र के रतन सिंह का कहना है कि एक तरफ कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ चुनावी प्रचार प्रसार में घूम रही भीड़ कहीं कोरोना संवाहक न बन जाए। क्षेत्र के असना गांव निवासी प्रभु नारायण सिंह, कोरमी के संतोष राय का कहना है कि आगामी दिनों में चुनाव चिन्ह मिलते ही हैंडबिल लेकर घर घर पहुंचने वाले प्रत्याशियों व उनके समर्थकों से कोरोना संक्रमण का खौफ सता रहा है। प्रशासन व निर्वाचन आयोग को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed