फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Koti special train stopped at Dhina railway station of Chandauli district

चंदौली: धीना रेलवे स्टेशन पर रूकी कोटी स्पेशल ट्रेन, लोगों में खुशी की लहर

Thu, 16 Sep 2021 05:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 Sep 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Koti special train stopped at Dhina railway station of Chandauli district
Demo Pic - फोटो : google

दानापुर-मंडल अंतर्गत बक्सर जंक्शन से बक्सर-वाराणसी शटल की तर्ज पर कोटी स्पेशल पैसेंजर चलाई जा रही है। यह यह ट्रेन गुरुवार को 10 बजकर 35 मिनट पर चंदौली के धीना स्टेशन पहुंची। जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


धीना स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन चलाने की क्षेत्रीय लोग काफी पहले से मांग कर रहे थे। इसको लेकर कई बार प्रदर्शन और जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत भी की गई। गुरुवार को कोटी स्पेशल पैसेंजर के रूकने के बाद क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। कोटी स्पेशल पैसेंजर गाड़ी संख्या 03289 अप पटना जंक्शन से सुबह 5:45 बजे खुलेगी। बक्सर जंक्शन पर यह 9:05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


बक्सर जंक्शन पर दस मिनट रूकने के बाद रवाना होगी। धीना स्टेशन पर 10:20 बजे पहुंचेगी। यहां थोड़ी देर ठहराव के बाद वाराणसी के लिए रवाना होगी और एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी जंक्शन पर दो घंटे ठहराव के बाद गाड़ी संख्या 03298 डाउन बनकर वाराणसी से तीन बजे चलकर धीना शाम 5:20 बजे पहुंचेगी। वहीं बक्सर होते हुए देर रात पटना जंक्शन पहुंचेगी। हालांकि इसका किराया एक्सप्रेस के समान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed