फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   korona se sankramit saat logon kee ilaaj ke dauraan huee maut

कोरोना से संक्रमित सात लोगों की इलाज के दौरान हुई मौत

Wed, 12 May 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
korona se sankramit saat logon kee ilaaj ke dauraan huee maut
पीडीडीयू नगर। जिले में लगतार चौथे नए संक्रमितों से ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही। बुधवार को 198 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 236 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। वहीं इलाज के दौरान सात संक्रमितों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों के मौतों का सिलसिला नहीं रुक रहा है। बुधवार को सात संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 247 हो गई। आज आई कोरोना रिपोर्ट में पांच बालक, दो बालिका, 52 महिला और 139 पुष सहित 198 नए संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में बरहनी ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के 19 और नगरीय क्षेत्र के एक, चहनिया के 17, चकिया ब्लाक केे ग्रामीण क्षेत्र के 12 और नगरीय क्षेत्र के आठ, चंदौली ब्लाक केे ग्रामीण क्षेत्र के 26 और नगरीय क्षेत्र के 22, धानापुर ब्लाक के 16, नियामताबाद ब्लाक के 14, पीडीडीयू नगर के 35, सकलडीहा ब्लाक के 17 और शहाबगंज ब्लाक के 11 रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में आज कोरोना की जांच के लिए कुल 1674 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ आज 236 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15422 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 1720 है जबकि 13455 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ्य हो चुके हैं। अब तक जिले में कुल 247 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1400
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed