फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kisan Sabha staged a sit-in in the tehsil on farmers' issues

Chandauli : किसानों के मुद्दे पर किसान सभा ने तहसील में दिया धरना, सिल्ट सफाई और उर्वरक न मिलने पर दिया पत्र

Thu, 26 Dec 2024 07:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 07:00 PM IST
सार

अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानो के मुद्दे पर आवाज बुलंद की और धरना देकर समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया। इसके साथ ही मांग की कि समस्याओं का जल्द से जल्द निदान किया जाए।
 

विज्ञापन
Kisan Sabha staged a sit-in in the tehsil on farmers' issues
अखिल भारतीय किसान सभा का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

किसानों की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने चकिया तहसील पर प्रदर्शन किया और धरना दिया। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने धान खरीद में किसानों को परेशान करने नहरो की सिल्ट सफाई न किए जाने और उर्वरकों की उपलब्धता न होने का मुद्दा उठाया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार आशुतोष राय को सौंपा। 

विज्ञापन


किसान सभा के नेताओं ने कहा कि किसानों के धान की खरीद के लिए खतौनी के सत्यापन का कार्य बाधित किया जा रहा है। नवंबर माह के खरीद प्रपत्रों का सत्यापन नहीं हो रहा है। जिससे किसान परेशान है किसानों ने कहा कि सहकारी समितियों पर डीएपी की किल्लत से जूझ चुके किसानों को अब यूरिया नहीं मिल रही है, एवं सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध नहीं है। जिससे किसान हताश है, किसानों ने नहरों माईनरो की सिल्ट सफाई में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाते हुए कई नहरो की अभिलंब सफाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed