फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kisan Morcha protested alleging discrimination in land acquisition

Chandauli News: भूमि अधिग्रहण में भेदभाव का आरोप लगा किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Mon, 03 Mar 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kisan Morcha protested alleging discrimination in land acquisition
पीडीडीयू नगर। नगर में इन दिनों सिक्सलेन व फोरलेन सड़क का निर्माण चल रहा है। किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश संयोजक महेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिक्सलेन के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि पुराने जीटी रोड के मध्य से दोनों ओर बराबर-बराबर भूमि का अधिग्रहण किया जाना चाहिए, लेकिन रोड के उत्तर पटरी पर ज्यादा और दक्षिण पटर पर कम भूमि अधिगृहीत की जा रही है। उनका कहना था कि तय मानक के अनुसार रोड के दोनों ओर 30-30 मीटर अर्थात 60 मीटर के अंदर ही सड़क का निर्माण कराया जाना चाहिए। यदि उससे ज्यादा जमीन ली जाती है तो इसका मुआवजा दिया जाना चाहिएए। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी नहीं होननेपर बृहस्पतिवार को सड़क निर्माण में लगी मशीनों को कब्जे में लेने की चेतावनी दी। साथ ही सिक्सलेन के निर्माण में लगे लोगों को बंधक बनाने की भी चेतावनी दी। इस दौरान इंद्रजीत शर्मा, मनोज कुमार, डॉ. डीपी सिंह, आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed