{"_id":"69ed163106a196de42063a32","slug":"kiran-anirudh-topped-the-district-in-the-sanskrit-board-examination-chandauli-news-c-189-1-chl1002-147671-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा में किरन अनिरुद्ध ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा में किरन अनिरुद्ध ने किया जिला टॉप
विज्ञापन
उत्तर माध्यमा में जिले की टाप सूची में शामिल अनिरूद्ध मिश्रा को मिठाई खिलाते परिवार के सदस्य।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिले में श्री संपूर्णानंद संस्कृत विद्यालय प्रभुपुर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पूर्व माध्यमा द्वितीय वर्ष में किरन ने 594 अंक (84.85 प्रतिशत) प्राप्त कर टॉप किया है। वहीं उत्तर माध्यमा द्वितीय वर्ष में अनिरुद्ध मिश्रा ने 997 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों में खुशी है।
जिले में संस्कृत बोर्ड की 10वीं (पूर्व माध्यमा) और 12वीं (उत्तर माध्यमा) का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। पूर्व माध्यमा में 144 में से 125 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 100 ने प्रथम, 22 ने द्वितीय और 3 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है।
वहीं उत्तर माध्यमा में 109 में से 106 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 65 ने प्रथम, 25 ने द्वितीय और शेष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
टॉप सूची में अनिरुद्ध मिश्रा के बाद प्रतीक्षा यादव ने 954 अंक लेकर दूसरा स्थान और विवेक मिश्रा ने 894 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।