फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Killing of a farmer sleeping on a bungalow with sharp weapons, carried out 150 meters from home

चंदौली:बंगले पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, घर से 150 मीटर की दूरी पर वारदात को दिया गया अंजाम

Sun, 26 Apr 2020 12:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 26 Apr 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Killing of a farmer sleeping on a bungalow with sharp weapons, carried out 150 meters from home
1

चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र के जिगना गांव में घर से कुछ दूर स्थित अपने बंगले पर सो रहे रामदुलारे यादव उर्फ कपिलदेव (55) को अज्ञात हमालवरों ने शनिवार की रात धारदार हथियार से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। 

विज्ञापन


रामदुलारे यादव का बंगला घर से  150 मीटर दूरी पर स्थित है। रोज की तरह रात में खाना खाने के बाद रामदुलारे बंगले पर सोने चले गए। देर रात सोते समय अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से सिर एवं गर्दन पर कई वार किए। जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की जानकारी रविवार की भोर में साढ़े 4 बजे हुई।
विज्ञापन


जब पत्नी प्यारी देवी पशुओं को चारा डालने के लिए पति के न आने पर बंगले पर पहुंची तो चारपाई पर लहूलुहान पति का शव देकर वह दहाड़ मारकर रोने लगी। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सिंह भी घटनास्थल पर जाकर मृतक के पुत्र मुलायम से घटना के बाद सारी जानकारी ली। सीओ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल भी मौके पर पहुंच गए और घटनाक्रम की जानकारी ली। घटना के कारणों को जानने का प्रयास किया। वही मृतक के पुत्र मुलायम यादव की तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात हमलावर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed