फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kidnapping case of lady constable father Chandauli Marufpur chowki incharge suspended

महिला आरक्षी के पिता का अपहरण मामला: चंदौली के मारूफपुर चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज, एसपी ने किया सस्पेंड

Mon, 18 Apr 2022 10:11 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Apr 2022 10:11 AM IST
सार

चंदौली जिले के बलुआ थाना अंतर्गत मारूफपुर चौकी इंचार्ज शिवमणि त्रिपाठी को रविवार शाम एसपी ने सस्पेंड कर दिया।  महिला आरक्षी के किसान पिता के अपहरण मामले में लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई हुई। 

 

विज्ञापन
Kidnapping case of lady constable father  Chandauli Marufpur chowki incharge suspended
मारूफपुर चौकी इंचार्ज सस्पेंड - फोटो : Social Media

विस्तार

गाजीपुर के रामकरन सेतु से शनिवार को दिनदहाड़े अपहृत महिला आरक्षी के किसान पिता मेघश्याम मामले में लापरवाही पर एसपी चंदौली ने बलुआ थाना के मारूफपुर चौकी इंचार्ज शिवमणि त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया। धानापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिंगुतरगढ़ गांव निवासी महिला आरक्षी के पिता शनिवार को अपनी बेटी को गाजीपुर छोड़कर चंदौली लौट रहे थे।

विज्ञापन


रामकरन सेतु पर बोलेरे सवार युवकों ने उन्हें जबरन उठा लिया और उनके बेटे से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी। हालांकि गाजीपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही अपहरणकर्ता दीपक और उसके साथ की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं इस मामले में लापरवाही पर रविवार शाम एसपी अंकुर अग्रवाल ने  मारूफपुर चौकी इंचार्ज शिवमणि त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि अपहरणकर्ता मेघश्याम को लेकर रामकरन सेतु से चंदौली के तरफ ही भागे थे। जानकारी होने के बाद भी चौकी इंचार्ज ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को नहीं दी। वैसे भले मामला हमारे क्षेत्र का न रह हो। चंदौली पुलिस ने गाजीपुर पुलिस की पूरी मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में सिपाही ने महिला आरक्षी के पिता को किया था अगवा

चंदौली निवासी महिला आरक्षी से एकतरफा प्यार करने वाले सिपाही ने प्यार में बाधक बनने पर उसके पिता को अगवा कर 25 लाख की फिरौती मांगी थी। गाजीपुर एसपी रामबदन सिंह के मुताबिक, महिला आरक्षी भी संतकबीर नगर में ही तैनात है। दीपक ने महिला आरक्षी से शादी करने की इच्छा जताई। महिला आरक्षी के परिजनों ने दीपक वर्मा के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

महिला आरक्षी ने भी सिपाही से दूरी बना ली। इससे खफा दीपक हफ्ते भर की छुट्टी लेकर वाराणसी पहुंचा और महिला आरक्षी के किसान पिता को अगवा करने की साजिश रची। इससे पहले महिला आरक्षी भी छुट्टी पर आई थी। छुट्टी खत्म होने पर महिला आरक्षी को शनिवार भोर में पिता बाइक से छोड़ने औडि़हार स्टेशन गए थे। लौटते वक्त रामकरन पुल पर बोलेरो वाहन से पहुंचे दीपक ने छह साथियों के साथ महिला आरक्षी के पिता को अगवा कर लिया। शनिवार देर रात गाजीपुर पुलिस ने महिला आरक्षी के पिता को मुक्त करा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed