{"_id":"5f42a1608ebc3e4ad6109dbf","slug":"kidnapped-teenagers-recovered-from-chhattisgarh-chandauli-news-vns54303769","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ से अपहृत किशोरियों को पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ से अपहृत किशोरियों को पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन
सकलडीहा(चंदौली)। छत्तीसगढ़ से आई पुलिस ने सकलडीहा कोतवाली पुलिस के साथ रविवार को सुबह तेंदुईपुर गांव के एक डीजे संचालक के यहां से अपहृत कर लाई गई दो किशोरियों को बरामद किया। इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस एक युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। किशोरियों के परिजनों ने छत्तीसगढ़ के भाठापारा थाने में उनके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
छत्तीसगढ़ के भाठापारा थाने में बलौदा बाजार निवासी एक व्यक्ति ने 20 अगस्त को अपनी दो पुत्रियों का अपहरण किए जाने की सूचना दर्ज कराई थी। सूचना दर्ज करने के बाद पुलिस किशोरियों की तलाश में जुट गई थी। उनके मोबाइल लोकेशन और मुखबीर की सूचना से अपहृत दोनों किशोरियों का लोकेशन पुलिस को जिले के तेंदुई गांव के आसपास होने की मिली। लोकेशन मिलने के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ के डिप्टी एसपी लारेस शाहू के नेतृत्व में आई पुलिस सहित कोतवाली पुलिस ने तेंदुईपुर गांव के समीप डीजे संचालकों के यहां छापा मारी इस दौरान पुलिस टीम ने एक डीजे संचालक के यहां से दोनों अपहृत किशोरियों को बरामद किया। इस दौरान डीजे संचालक युवक को भी हिरासत में ले लिया। डिप्टी एसपी लारेश साहू ने बताया कि दो किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस दौरान कोतवाल वंदना सिंह, कस्बा प्रभारी भुपेशचंद्र कुशवाहा, छत्तीसगढ़ एसआई संजीव सिंह, दिनेश जागढ़े, सुमित्रा रत्नाकर आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में कई डीजे संचालक आरकेस्ट्रा का संचालन करते हैं। इनमें नेपाल, बिहार, छत्तीसगढ़, कोलकाता सहित कई प्रदेशों की कम उम्र की लड़कियों को अभिनेत्री बनाने व मोटी कमाई का झांसा देकर नाचने-गाने पर विवश करते हैं। ग्रामीणों ने एसपी से अभियान चलाकर इन आरकेस्ट्रा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए डीजे संचालक को पूर्व में कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के धंधे में लिप्त पाने पर पकड़ा था। पुलिस ने उसपर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। वह जमानत पर छूटने के बाद लड़कियों को आरकेस्ट्रा में नचाने और गाने के कार्य में जुटा हुआ था।